Tuesday, March 24, 2020

उप्परवाले की वॉर्निंग

दुनिया में भगवान की अहमियत आज  इंसान को पता चल रहा हैं।  एक नहीं दिखने  वाले वायरस ने आदमी की औकात बता दी। सब लाचार है पंगु है आज
भगवान  बोले  रफ़्तार कम करो ,धरती पर रहम करो,पर हम कहा सुनते थे हमे तो पता नहीं कहा जाना था ,फुल एक्सेलेटर ,भगवन ने इमरजेंसी ब्रेक लगा के पार्किंग मोड में डाल दिया।

अब धरती के भगवान के सहारे हो ,जब तक वो ठीक स्वस्थ  रहे,पर हमारी आदत है न जो मिले उसे निचोड़ लो ,तो हम क्या कर रहे है डॉक्टर की सलाह घर में रहने की नहीं मान रहे है,स्कूल कॉलेज  ऑफिस सब बंद है पर फिर भी हमे बाहर जाना  हैं ,देखना है कौन बाहर आया है ,हमे  घूमना है ,क्यों क्योकि अभी डॉक्टर तो हैं न ,हमे तो अपने से मतलब है ,वो हमे ठीक कर दे भले वो ठीक न रहे।
सुधर जाओ नहीं तो हमेशा  के लिए पार्किंग मोड में चले जायोगे,

एक बात और कुछ लोगो को लगता हम पूजा कर रहे है नमाज़ पढ़ रहे ,भगवन को याद कर रहे है तो हमे कुछ नहीं होगा आराम से लोगो के गले मिलेंगे हाथ मिलएंगे भगवान तो है ही ,भाई लोग उप्परवाले  ने  भी अपना दरवाजा हम जाहिलो के लिए बंद कर दिया  ,मंदिर बंद मस्जिद बंद गुरुद्वारा बंद ,चर्च बंद ,अब क्या कहते हो शमशान  और कब्रिस्तान भी बंद हो जाये ,

सुधर जाओ... नहीं तो भगवान को सुधारना अच्छे से आता हैं। 

Sunday, March 4, 2018

वामपंथी जरूरी है .....

इस देश में क्यों वामपंथी जरूरी है ..
किसी भी धार्मिक पुस्तक में (गीता कुरान या बाइबिल),केवल मानव के कर्तव्य के बारे में लिखा गया है, पर मानव के अधिकारों के बारे में कोई चर्चा नहीं है। केवल वामपंथी (निरग्रथीं)  मानव के अधिकार के लिए लडते हैं। मानव जाती के पहले वामपंथी भागवत बुद्ध / महावीर है जिन्होंने जीवन के अधिकार के बारे मे बात की, बलि का विरोध किया।
अब दक्षिणपंथी (कोई भी धर्म आधारित समुह ) को  समझें ..वे आप से केवल कर्तव्य करने के लिए कहेंगे अधिकारों कि बात भी बेमानी है और अगर आप ने पूछा तो  आप गैर-धार्मिक, राष्ट्रीय विरोधी हैं।

लेकिन वामपंथी मानव अधिकारों के लिए लडाई शायद लडते  रहे...

जरा सोचो..

Saturday, October 1, 2016

सकुन ऐसा ....

सकुन  ऐसा  ....

१४ दिनों के जिल्लत अपमान की रातो के बाद आखिर वो रात आ ही गई  जिसका इन्तेजार था। .. हमने पाकिस्तान के गुर्गो को औकात दिखा दी और बता दिया  की अब  हिमाक़त  की सोचना भी मत वरना इस बार भूगोल बदल देगे। ...

कल पाकिस्तानी हाफिज ने बोला सर्जिकल  स्ट्राइक  का प्रक्टिकल वो दिखयेगा भारत को। ... हो सकता है उसे ये समझने में समय लगेगा की सर्जिकल स्ट्राइक का उर्दू में मतलब क्या होता है.. तबतक पता नहीं वो भी यहाँ रहेगा ये ७२ हूरो के पास। ..

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कुछ हमारे बुद्धिजीव ये समझ नहीं  पा रहे है की ये कैसे और क्यों हो गया.. और इसकी सत्यता पे उन्हें संसय हो रहा है। . इनको लगता है ये भी मानव अधिकार और आतंकियों के मौलिक अधिकार का हनन है  और  ये सरकार  उनको बातचीत का मौका नहीं दे रही है। ...




Sunday, September 18, 2016

ये बेबसी...

17 शहीद हो गये औऱ 17 शहीद हो गये। दो दिन का शोक औऱ फिर सब अपने काम मे मस्त... भाषण दो दिन फिर सुट से मफलर की बात..
शहादत का अपमान ना करें... आगे बढो 17 के बदले 1700 ले कर आयो..
क्षमा. शोभती उस भुजग को जिसके पास गरल हो ..उसको. नहीं जो दन्तहीन विषहीन सरल हो..अपनी ताकत दिखाओ..भावना मे बह कर नहीं... पर रोक कर भी नहीं।


Monday, September 5, 2016

कियो और जीयो

सन्दीप तूने ये क्या कियो , आखिर दूसरों की CD बनाते बनाते आज आप ने खुद की CD बना दी। राशन कार्ड के रिश्वत अनेकों ने दिया होगा, पर इस बार तो रिश्वत की सेल्फी ली गई, कारण ये उस राजनितिक दल के हैं जो पारदर्शिता और परिवर्तन के प्रेरक है। अततः साधूवाद दलित समाज का जिन्होंने सन्दीप कुमार को नकार दिया।और एक बात घर के मलाई पनीर छोड. के बाहर के ओल के सब्जी खाओगे तो मुहँ तो काटेगा ही।
  अब जीयो .. डाटा के लिये, आटा का डाउनलोड पेन्डिग हैं।अबानी बन्धु का सयुक्त प्रयास ( याद रखे नेटवर्क अनील भाई का है) जीयो ... माफ करे इस प्रयास मे प्रधान सेवक (पता नहीं किसके) भी प्रयासरत हैं । पर आने वाले चार महीनों मे जीयो दूसरे कम्पनियो को नये तरीका से जीना सिखा देगा। आप बस डाटा हाईवे के मजे लिजिये, और कियो के कारनामे डाउनलोड करके खुश रहीये।

Tuesday, August 23, 2016

हाय रे ओलम्पिक !

भगवान का शुक्र है ओलंपिक अतत: समाप्त हुआ..औऱ साथ मे हमारी सफलता की कहानियां भी। इन तीन लडकियों को देखो मेडल ले कर जीत को.विराम दे दिया।
 हम नीचे से अव्वल होते और देश का नाम होता ,पर हुआ क्या उन्नहतरवा स्थान.. आप बोलेंगे सरसठवा है क्या फ्रक होगा.
  दो मेडल जितने के बाद रिवो मे भारतीय अधिकारों ने सोचा कही कोई औऱ मेडल ना जीत जाए इसलिए उन्होंने रेसिंग टैर्क से पानी ही हटा दिया... धन्यवाद।
नरसिंह केवल नाम से कोई अवतारित नही हो सकता.. हिरण कश्यप को तालश करना. आवश्यक हैं।
अतत: धन्यवाद बहनों का देश कि लाज बचाने के लिए।