Saturday, October 1, 2016

सकुन ऐसा ....

सकुन  ऐसा  ....

१४ दिनों के जिल्लत अपमान की रातो के बाद आखिर वो रात आ ही गई  जिसका इन्तेजार था। .. हमने पाकिस्तान के गुर्गो को औकात दिखा दी और बता दिया  की अब  हिमाक़त  की सोचना भी मत वरना इस बार भूगोल बदल देगे। ...

कल पाकिस्तानी हाफिज ने बोला सर्जिकल  स्ट्राइक  का प्रक्टिकल वो दिखयेगा भारत को। ... हो सकता है उसे ये समझने में समय लगेगा की सर्जिकल स्ट्राइक का उर्दू में मतलब क्या होता है.. तबतक पता नहीं वो भी यहाँ रहेगा ये ७२ हूरो के पास। ..

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कुछ हमारे बुद्धिजीव ये समझ नहीं  पा रहे है की ये कैसे और क्यों हो गया.. और इसकी सत्यता पे उन्हें संसय हो रहा है। . इनको लगता है ये भी मानव अधिकार और आतंकियों के मौलिक अधिकार का हनन है  और  ये सरकार  उनको बातचीत का मौका नहीं दे रही है। ...




Sunday, September 18, 2016

ये बेबसी...

17 शहीद हो गये औऱ 17 शहीद हो गये। दो दिन का शोक औऱ फिर सब अपने काम मे मस्त... भाषण दो दिन फिर सुट से मफलर की बात..
शहादत का अपमान ना करें... आगे बढो 17 के बदले 1700 ले कर आयो..
क्षमा. शोभती उस भुजग को जिसके पास गरल हो ..उसको. नहीं जो दन्तहीन विषहीन सरल हो..अपनी ताकत दिखाओ..भावना मे बह कर नहीं... पर रोक कर भी नहीं।


Monday, September 5, 2016

कियो और जीयो

सन्दीप तूने ये क्या कियो , आखिर दूसरों की CD बनाते बनाते आज आप ने खुद की CD बना दी। राशन कार्ड के रिश्वत अनेकों ने दिया होगा, पर इस बार तो रिश्वत की सेल्फी ली गई, कारण ये उस राजनितिक दल के हैं जो पारदर्शिता और परिवर्तन के प्रेरक है। अततः साधूवाद दलित समाज का जिन्होंने सन्दीप कुमार को नकार दिया।और एक बात घर के मलाई पनीर छोड. के बाहर के ओल के सब्जी खाओगे तो मुहँ तो काटेगा ही।
  अब जीयो .. डाटा के लिये, आटा का डाउनलोड पेन्डिग हैं।अबानी बन्धु का सयुक्त प्रयास ( याद रखे नेटवर्क अनील भाई का है) जीयो ... माफ करे इस प्रयास मे प्रधान सेवक (पता नहीं किसके) भी प्रयासरत हैं । पर आने वाले चार महीनों मे जीयो दूसरे कम्पनियो को नये तरीका से जीना सिखा देगा। आप बस डाटा हाईवे के मजे लिजिये, और कियो के कारनामे डाउनलोड करके खुश रहीये।

Tuesday, August 23, 2016

हाय रे ओलम्पिक !

भगवान का शुक्र है ओलंपिक अतत: समाप्त हुआ..औऱ साथ मे हमारी सफलता की कहानियां भी। इन तीन लडकियों को देखो मेडल ले कर जीत को.विराम दे दिया।
 हम नीचे से अव्वल होते और देश का नाम होता ,पर हुआ क्या उन्नहतरवा स्थान.. आप बोलेंगे सरसठवा है क्या फ्रक होगा.
  दो मेडल जितने के बाद रिवो मे भारतीय अधिकारों ने सोचा कही कोई औऱ मेडल ना जीत जाए इसलिए उन्होंने रेसिंग टैर्क से पानी ही हटा दिया... धन्यवाद।
नरसिंह केवल नाम से कोई अवतारित नही हो सकता.. हिरण कश्यप को तालश करना. आवश्यक हैं।
अतत: धन्यवाद बहनों का देश कि लाज बचाने के लिए।